फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एनएच-74 पर अतिक्रमण से हादसों का खतरा बढ़ा, कार्रवाई की मांग

Mon, 06 Jul 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लालपुर। व्यापार मंडल के संरक्षक नरेंद्र सिंह सलूजा ने एसडीएम गौरव पांडे को प्रार्थना पत्र देकर रामेश्वरपुर मोड़ से महिंद्रा एंड महिंद्रा प्लांट तक एनएच-74 पर फैले अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क किनारे बढ़ते अवैध कब्जों से यातायात बाधित होने के साथ ही राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

सलूजा ने बताया कि राजमार्ग की भूमि पर अस्थायी ठेलों-खोखों के अलावा स्थायी व अर्ध-स्थायी दुकानें, वर्कशॉप, अवैध पार्किंग और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का विस्तार लगातार बढ़ रहा है। सिडकुल और महिंद्रा जैसी बड़ी औद्योगिक इकाइयों के कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों और श्रमिकों की आवाजाही रहती है, लेकिन अतिक्रमण से सड़क लगातार संकरी होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि रामेश्वरपुर मोड़ के आसपास अवैध कब्जों से ब्लाइंड स्पॉट बन गए हैं जिससे मोड़ लेने वाले वाहनों को सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। मुख्य मार्ग और सर्विस रोड पर कब्जों के कारण जाम की स्थिति पैदा होती है, जबकि फुटपाथ व सड़क किनारे अतिक्रमण होने से पैदल यात्रियों को मुख्य सड़क पर चलना पड़ रहा है। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द अभियान चलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें