फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने आंखें बंद कीं तो लक्ष्मीपुर माइनर पर फिर होने लगा अतिक्रमण

विज्ञापन
आकांशा वर्मा, एसडीएम काशीपुर। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर माइनर पर फिर एक बार अतिक्रमणकारियों का कब्जा होने लगा है। नौ साल पहले हाईकोर्ट ने माइनर को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए थे। प्रशासन ने कुछ कब्जा हटाया लेकिन अब उसी स्थान पर फिर से लोगों ने कब्जा करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एक जनहित याचिका के आधार पर 17 दिसबंर 2012 को हाईकोर्ट ने लक्ष्मीपुर माइनर से अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किये थे। नगर निगम, राजस्व विभाग और सिंचाई विभाग की टीम ने पूरी माइनर पर 160 पक्के अतिक्रमण चिन्हित किए। इसके बाद प्रशासन ने कई अतिक्रमण ध्वस्त किए तो कई लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई से घबराकर खुद अतिक्रमण हटा लिए। 42 लोग कार्रवाई के खिलाफ अदालत की शरण में गए और विभिन्न अदालतों में मामला चला।
फरवरी 2016 में एसडीएम कोर्ट में फैसला वादकारों के पक्ष में रहा तो निगम ने मामला अदालत में चलने की अपील दर्ज की। जिन लोगों ने अदालत के आदेेश को चुनौती दी थी उनके मकान अभी भी यहां सुरक्षित हैं और जिन्होंने अदालत के आदेश को स्वीकार किया उनके मकान व दुकानें तोड़ दी गई। सबसे अधिक अतिक्रमण काजीबाग क्षेत्र से हटाया गया।
विज्ञापन

अब लोगों ने उन्हीं स्थानों पर फिर से अतिक्रमण कर अवैध निर्माण करना शुरू कर दिया है जहां से पूर्व में अतिक्रमण हटाए गए थे। सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल का कहना है कि लक्ष्मीपुर माइनर से हटाए गए अतिक्रमण स्थल पर फिर से अतिक्रमण किए जाने की जांच की जाएगी। अतिक्रमण पाए जाने पर उसे हटाया जाएगा।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर माइनर पर अतिक्रमण की जांच के लिए एक टीम भेज दी गई है। टीम निरीक्षण के बाद अतिक्रमण चिन्हित करेगी। इसके बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा।
- आकांक्षा वर्मा, एसडीएम काशीपुर।

काशीपुर लक्ष्मीपुर माइनर पर अतिक्रमण कर किया जा रहा अवैध निर्माण।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें