फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गदरपुर में फुटपाथ पर किया अतिक्रमण, बनाई अवैध पार्किंग

Mon, 05 May 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। नगर के मुख्य बाजार में मार्ग के दोनों तरफ अतिक्रमण और अवैध पार्किंग सिरदर्द बन गई है। मुख्य बाजार में फुटपाथ अतिक्रमण की चपेट में हैं। आड़े तिरछे करके खड़े किए जाने वाले वाहनों से उत्पन्न हुई समस्या विकराल रूप धारण कर रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाया था। अतिक्रमण हटाने के बाद दोनों ओर काफी जगह हो गई थी। इस जगह को फुटपाथ के रूप में उपयोग किया जाना था। लाखों रुपये खर्च कर मार्ग के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग टाइल लगाई गई, लेकिन नालियों से बाहर किए गए अतिक्रमण ने नगर की खूबसूरती को दाग लगा दिया है।
दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अवैध रूप से फड़ और ठेली वालों को खड़ा करा कर किराया भी वसूलते हैं। दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के बाहर सामान रख देते हैं। मुख्य मार्ग और लिंक मार्गों पर जूस के ठेलों की भरमार हो गई है। दोपहिया-चौपहिया और अन्य वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं। ई-रिक्शा चालक मनमाने तरीके से पार्किंग करते हैं।
विज्ञापन

फड़ और ठेली वालों ने नालियों के बाहर फुटपाथ पर कब्जा किया हुआ है। बाजार में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है। थाना गेट के पास प्राधिकरण का पार्किंग स्थल है, जहां निजी चालक अपने वाहन खड़ा करते हैं। बाहर से आने वाला व्यक्ति मार्ग के किनारे वाहन खड़ा करके खरीदारी करता है, इससे जाम की समस्या रहती है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें