फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अस्पताल के खस्ताहाल रास्ते में उग आई है घास

Mon, 05 May 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय खानपुर पश्चिम को जाने वाले रास्ते की हालत जर्जर अवस्था में है। इससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2007-08 में खानपुर पश्चिम में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के नवीन भवन का निर्माण हुआ था। चिकित्सालय में जाने के लिए रास्ते का भी निर्माण किया गया था। वर्तमान में रास्ते की दशा जर्जर हाल हो चुकी है। रास्ते में जंगली घास उग आई है। रास्ता संकरा होने से चौपहिया वाहन को निकालना मुश्किल होता है। दोपहिया वाहन निकालने में भी दिक्कत होती है। आवासीय सुविधा न होने से चिकित्साधिकारी सहित अन्य कर्मचारियों को प्रतिदिन आवागमन करना पड़ता है।



चिकित्सालय में प्रभारी आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डा. रविन्द्र शाह, फार्मासिस्ट योगेन्द्र पंवार, योग अनुदेशक रामकिशन, लक्ष्मी देवी और सफाई कर्मी चंद्रप्रकाश तैनात हैं।चिकित्सालय में कार्य दिवस के दौरान प्रतिदिन 20-25 मरीजों की ओपीडी होती है। मरीजों को योग कक्षाओं के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है। मरीजों को निःशुल्क औषधि का वितरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिंह बताते हैं कि ग्रामीणों को आयुर्वेदिक चिकित्सालय से बहुत लाभ मिलता है। खराब रास्ते के चलते रोगी अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. रविन्द्र शाह ने बताया कि चिकित्सालय के रास्ते के निर्माण के लिए वर्ष 2022 से जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी को पत्राचार किया जा रहा है। अभी तक सड़क के पुनर्निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें