फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छात्राओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

Sun, 18 Oct 2026 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपुरी। राजकीय कन्या हाईस्कूल में छात्राओं के लिए मार्गदर्शन व परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का संदेश देना था।
विज्ञापन

पूर्व छात्रा और पार्लर संचालिका नताशा जोशी ने छात्राओं को स्वरोजगार के महत्व के बारे में बताया। बीडीसी सदस्य सरोजिनी कार्की और पूर्व दायित्वधारी गणेश उपाध्याय ने छात्राओं को अपने लक्ष्य तय करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षिकों ने बताया कि एथलेटिक्स में गुड़िया, मोनिका, नीलम और तमन्ना ने जिलास्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। शिक्षिका सुनीता सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। वहां एसएमसी अध्यक्ष गीता कोरंगा, सुरेंद्र सिंह कार्की सोनू आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें