फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने सीईओ कार्यालय में दिया धरना

विज्ञापन
रुद्रपुर में सीईओ कार्यालय में धरना देते मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से तीन सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) कार्यालय में दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो बृहस्पतिवार से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि विगत वर्षों में हुई पदोन्नति में संशोधनों पर कार्रवाई की मांग अभी तक अधूरी है। सरकार कर्मचारियों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है।
उन्होंने पदोन्नति व स्थानांतरण में पदस्थापना काउंसिलिंग के माध्यम से करने और पदोन्नति की सूची जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार से कुमाऊं मंडल के पदाधिकारी सीईओ कार्यालय में आमरण अनशन शुरू करेंगे। बुधवार को पिथौरागढ़ जिले से भी धरने में शामिल होने के लिए संगठन के पदाधिकारी पहुंचे। वहां पर वीरेंद्र कुमार पांडेय, हरजीत सिंह, सौरभ चंद, राजेश राजेंद्र राणा, शीला सरकार, भूपेंद्र सिंह खाती, प्रमोद पांडेय, गिरीश सुयाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें