काशीपुर में मां हाट कालिका की शोभायात्रा में शामिल मां भगवती का डोला।
काशीपुर। मां हाट कालिका की 14वीं भव्य शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों पर निकाली गई। श्रद्धालुओं ने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर यात्रा का स्वागत किया। मोहल्ला सिंघान घास मंडी स्थित महामाई के मंदिर से रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सिंघान होली चौक, रतन रोड, महाराणा प्रताप चौक, कोतवाली रोड, मेन मार्केट होते हुए महामाई के मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में श्रीराधा-कृष्ण का नृत्य व महाकाली का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा के समापन पर रात में मां भगवती का जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया। वहां पर हेमचंद पांडे, परख पांडे, हेमा पांडे, मान्य पांडे, समीक्षा पांडे, पायल पांडे, धीरज कुमार, आकाश गर्ग, अंकित कुमार आदि रहे।