फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: समाज को एकता के सूत्र में पिरोने पर दिया बल

Mon, 02 Feb 2026 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शिवालिक बस्ती वार्ड एक और वार्ड 35 की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज को संगठित करने, सामाजिक समरसता बढ़ाने, सनातन संस्कृति व संस्कारों को मजबूत बनाने, जाति-भाषा और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्र के प्रति समर्पण भावना, महिला सशक्तिकरण जैसे उद्देश्यों को लेकर समाज को एकता के सूत्र में पिरोने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

रविवार को सैनिक काॅलोनी स्थित मंगल बाजार में सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक दुबे और प्रमुख वक्ता प्रांतीय कार्यवाह आरएसएस डाॅ. दिनेश सेमवाल ने किया। अतिथियों ने संघ के शताब्दी वर्ष पर संघ की पृष्ठभूमि, विचार धारा और उसके बदलते स्वरूप पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि संघ आज विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन बन गया है, इसे जानने की उत्सुकता समाज में बढ़ी है। उन्होंने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व आधारित जीवन और नागरिक कर्तव्य बोध समेत पंच परिवर्तन के बारे में जानकारी दी।
उदासीन आश्रम के संत सुखपाल सिंह ने गुरुनानक, गुरु तेग बहादुर के विचारों से लोगों को अवगत कराया। महिला वक्ता सुरभि बंसल ने कहा कि समाज के लोगों को अपनी जातियों को भुलाकर केवल अपने हिंदू होने की पहचान उजागर करनी चाहिए। संचालन जिला सह प्रचार प्रमुख प्रेम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संजय अग्रवाल, बीना नेगी, मयंक मेहता, ज्योतिर्मय बिष्ट, राजेंद्र सिंह रावत, प्रकाश नेगी, दीपा पाठक, गोविंद नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें