फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: इंस्पायर अवार्ड के लिए नामांकन बढ़ाने पर जोर

Tue, 30 Jul 2024 04:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शिक्षा विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के तहत एक अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान पिछले साल से अधिक संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को बीआरसी सभागार में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन प्रभारी बीईओ धीरेंद्र कुमार साहू ने किया। इसमें ब्लॉक के 156 विज्ञान विषय के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान शिक्षकों को इंस्पायर अवार्ड के मानक प्रोग्राम का उद्देश्य, स्कूल स्तर पर नामांकन प्रक्रिया, स्कूल स्तर पर आइडिया प्रतियोगिता का आयोजन करने के साथ ही पिछले साल के चयनित प्रोजेक्ट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रभारी बीईओ ने बताया कि बीते वर्ष ब्लॉक से एक हजार छात्र-छात्राओं ने नामांकन किया था। इसमें से 84 बच्चों का चयन हुआ था। उन्होंने इस आंकड़े को बढ़ाने के निर्देश दिए। वहां कार्यक्रम नोडल अमित बाठला, संजय यादव, सौमित्र कुशवाहा, अनिल कुमार, सुरेश सिंह, शिव पांडे, मनीषा, जितेंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें