फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नगर पालिका परिसीमन की अधिसूचना जारी

Tue, 30 Jul 2024 04:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। निकाय चुनाव से पहले नगर पालिका खटीमा के परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। परिसीमन को लेकर आपत्तियां दर्ज होने पर सुनवाई होगी। उनकी आपत्तियों को डीएम सुनेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासक व एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिसूचना 26 जुलाई को जारी की गई है। इसके बाद आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि आपत्तियों पर सुनवाई डीएम करेंगे। परिसीमन नगर पालिका के वार्ड की संख्या को पूर्ववत 20 ही रखा गया है। नए परिसीमन के हिसाब से शहरी क्षेत्र की अनुमानित कुल आबादी 76179 है। इसमें अनुसूचित जाति की संख्या 7972, अनुसूचित जनजाति की 10503, पिछड़ी जाति की 21337 व सामान्य जाति की संख्या 36367 है। उन्होंने बताया कि आपत्तियों की सुनवाई खटीमा या रुद्रपुर में हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें