फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पुराने पैथोलॉजी कक्ष में बनेगा इमरजेंसी भर्ती वार्ड

Mon, 10 Feb 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पुराने पैथोलॉजी कक्ष में इमरजेंसी भर्ती वार्ड बनने से मरीजों के कुछ देर रुकने की सुविधा हो सकेगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन प्रयास करने में लगा है।
विज्ञापन

एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का नवनिर्मित भवन बनकर तैयार हो चुका है। चार फरवरी को अस्पताल की पैथोलॉजी लैब नए भवन में शिफ्ट कर दी गई है। यहां नमूना लेकर जांचें भी होने लगी हैं। अधिक जगह होने से कर्मियों को कार्य करने में आसानी हो रही है। इमरजेंसी चिकित्सक कक्ष के बराबर में खाली हुए पैथोलॉजी कक्ष को इमरजेंसी वार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। यह व्यवस्था होने से इमरजेंसी में दिखाने वाले मरीज को इस वार्ड में भर्ती किया जाएगा। आराम होने पर वह घर जा सकेगा या परेशानी लगने पर अंदर वार्ड में भी भर्ती किया जा सकेगा। अभी इमरजेंसी कक्ष में तीन स्ट्रेचर लगाए गए हैं।

पैथोलॉजी कक्ष खाली हो चुका है। इस कक्ष में इमरजेंसी वार्ड बनाया जा सकता है। इसके लिए प्रयास चल रहे हैं। यह व्यवस्था होने पर प्राथमिक इलाज के बाद कुछ देर तक वार्ड में मरीज को रोका जा सकेगा।- डॉ. रा जीव पुनेठा, सीएमएस, एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें