फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 करोड़ का गबन, 11 पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Fri, 11 Sep 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्ट्री खोलने के नाम पर सिडकुल स्थित नैनीताल बैंक से लिए गए करीब 14 करोड़ रुपये गबन का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 सिडकुल चौकी इंचार्ज एमपी सिंह ने बताया कि सिडकुल स्थित नैनीताल बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा था कि कुछ समय पहले पंजाब लुधियाना निवासी कुछ लोगों ने सिडकुल में फैक्ट्री खोलने के नाम पर करीब 14.33 करोड़ रुपये का बैंक से लोन लिया था। लेकिन अब वे लोग नहीं लौटा रहे हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर सिडकुल चौकी पुलिस ने तहरीर के आधार पर पंजाब लुधियाना निवासी लोकेश बजाज, तनवीर सिंह, कमलजीत सिंह, अरूण मेहरा, आशुतोष शर्मा, राजीव आनंद, विशाल बंसल, विनय बंसल, जगदीश चंद्र बसंल, मनींद्र सिंह सैनी और यशपाल के खिलाफ धारा 420 और 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सिडकुल चौकी इंचार्ज सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें