रुद्रपुर। ऊर्जा निगम की सतर्कता टीम ने खेड़ा कॉलोनी में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार 14 मई को उपखंड अधिकारी अन्नू अरोरा के नेतृत्व में अवर अभियंता उमेश सिंह राणा, सहायक अभियंता सतर्कता पुनीत कुमार और लाइन कर्मी भीम किशोर पाल की टीम ने खेड़ा कॉलोनी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जिउत प्रकाश यादव और हरीशंकर पुत्र रामचंदर के परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी कर ली गई है। संवाद
-
दो लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी में एफआईआर
खटीमा। झनकईया थाने में दो लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है।चेकिंग के दौरान विजिलेंस की टीम ने सुनपहर और जादोपुर क्षेत्र में बिजली चोरी पकड़ी थी। संवाद