फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, आवास, राशन कार्ड, सीसी मार्ग, हैंडपंप के मामले उठे

Mon, 11 Sep 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा।
विज्ञापन
खटीमा के बिरिया मझोला गांव में जनता दर्शन बहुउद्देशीय चौपाल में जनसमस्याएं सुनते अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जनता दर्शन बहुउद्देशीय चौपाल में ग्रामीणों ने 180 समस्याएं रखीं। इसमें बिजली, आवास, राशन कार्ड, सीसीमार्ग, हैंडपंप के मामले प्रमुखता से उठे। कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया अन्य समस्याएं संबंधित विभागों को सौंप दी गईं। 
विज्ञापन


बिरिया मझोला के किसान भारतीय विद्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिविर का मकसद मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा समस्या निस्तारण कराना है। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष शौचालयों की धनराशि नहीं मिलने का मामला उठाया।

बीडीओ एचसी जोशी ने कहा कि इस समय इस मद में धनराशि नहीं पहुंची है। धनराशि आते ही लाभार्थी के खाते में धनराशि पहुंचेगी। अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, तहसीलदार खीम सिंह बिष्ट, कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट, चिकित्साधीक्षक सुनीता रतूड़ी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी करम सिंह राणा, मडंल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नगर अध्यक्ष संतोष अग्रवाल आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें