फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार को गति देता है सोशल मीडिया

Mon, 11 Sep 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
काशीपुर के आईआईएम के प्रोग्राम में बोलते अतिथि। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आईआईएम में दो दिनी कोअलसेंस सम्मेलन का समापन हो गया। दूसरे दिन विभिन्न कंपनियों से आए वक्ताओं ने छात्राओं को सोशल मीडिया से संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर बताया गया कि सोशल मीडिया ने व्यापार को कैसे गति दी है।
विज्ञापन


रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत विपणन शिखर सम्मेलन के साथ हुई। कार्यक्रम में गूगल, आइडिएट लैब्स, पैनासोनिक इंडिया, आदित्य बिड़ला माय मनी यूनिवर्स, अर्नेस्ट एंड यंग, डेलोइट, वाइल्ड वोयेजर, सैमसंग एसडीएस कंपनियों से आए वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं के सम्मुख अपने विचार रखे। आदिय बिड़ला की पूनम ने बताया कि प्रभावशाली व्यक्तित्व, सोशल मीडिया प्रभावकों के आने पर जागरूकता व इनसे साझेदारी बढ़ रही है। इस प्रकार प्रभावशाली विपणन में विस्फोटक वृद्धि हुई है।

सतत व्यापार विषय पर चर्चा करते हुए इस पर विचार किया गया कि स्टार्ट अप किस प्रकार स्थापित कंपनियों के सामने टिकें। वक्ताओं ने कहा कि आज के नौजवानों में ऐसी ऊर्जा है जो डिजिटल मार्केटिंग के साथ मिल जाए तो बाजार में धमक स्थापित कर सकता है। बताया कि वित्तीय मदद सफलता का इकलौता कारण नहीं है इसके पीछे कठोर विपणन कौशल, प्रभावी कार्यान्वयन एवं सशक्त नेतृत्व भी है। इस दौरान छात्रों को व्यापार से परे सोचने और  पर्यावरण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। वहां पर गुरप्रीत सिंह गिल, हितेंद्र चतुर्वेदी, वैभव कुलकर्णी, अभिनव जौहरी, संदीप चटर्जी, अलंकार चंद्रा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें