फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मार्च को होंगे व्यापार मंडल के चुनाव

विज्ञापन
सितारगंज में बैठक के बाद राज्यमंत्री कमल जिंदल का स्वागत करते जिले व प्रदेश स्तर के व्यापारी नेत? - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। 20 मार्च सुबह आठ से शाम तीन बजे तक मतदान होगा। 2848 मतदाता मतदान में भाग लेंगे। चुनाव के लिए महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में पांच बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को वरिष्ठ व्यापारी सुरेश जैन के प्रतिष्ठान में जिला एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक की। जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी ने बताया कि नामांकन से लेकर नाम वापसी तक की प्रक्रिया गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में होगी। 10 मार्च को नामांकन पत्र वितरित किए जाएंगे। 12 व 13 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 14 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 20 मार्च को मतदान और फिर परिणाम की घोषणा की जाएगी। प्रदेश संयुक्त महामंत्री गुलशन छावड़ा ने बताया कि मतदाता सूची की जांच में 61 मत सर्वसम्मति से निरस्त किए गए थे। अब 2848 मतदाता हैं। यदि मतदाता सूची में कोई त्रुटि रह गई तो मतदाता स्वयं आकर उसमें सुधार करा सकते हैं। इसके बाद बैठक में उत्तराखंड वन व पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष कमल जिंदल का स्वागत भी किया गया। वहां व्यापार मंडल के जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल, जिला कोषाध्यक्ष विनीत जैन, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष शिवकुमार मित्तल, मुख्य चुनाव अधिकारी छगनलाल अग्रवाल, विजय सलूजा, नरेश कंसल, अजीत सिंह जोशन, भीमसेन गर्ग आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें