फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल टैक्स और फूड विभाग की टीम के छापा मारने का विरोध

विज्ञापन
सितारगंज में सेल टैक्स और फ़ूड विभाग की टीम का विरोध जताते व्यापारी।
विज्ञापन
सितारगंज। बिक्री कर और खाद्य विभाग के अधिकारियों के संयुक्त दल को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस टीम ने चीनी पर टैक्स चोरी की शिकायत पर एक दुकान में छापा मारा था। आक्रोशित व्यापारियों ने अफसरों पर छोटे व्यापारियों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। इसके बाद टीम चीनी का सैंपल लिए बिना ही लौट गई।
विज्ञापन

खाद्य निरीक्षक आशा आर्य ने बताया कि बिक्री कर के अधिकारियों ने उनसे चीनी का सैंपल लेने के लिए पत्राचार किया था। इसके बाद उनकी टीम बिक्री कर विभाग की संयुक्त आयुक्त स्मिता की अगुवाई में नगर के एमपी चौराहे के निकट स्थित दुकान पर पहुंची। उन्होंने गोदाम का भी निरीक्षण किया। इसकी भनक व्यापारियों को लग गई। तमाम व्यापारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने टीम का विरोध कर दिया। इस कारण चीनी का सैंपल लेने पहुंची टीम बिना कार्रवाई के ही लौट गई। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि बिक्री कर विभाग खटीमा ने चीनी के बोरे लदा संदिग्ध ट्रक कब्जे में लिया है। विभाग को चीनी पर लगने वाले टैक्स को लेकर संदेह है। बताया कि दो प्रकार की चीनी का उत्पादन होता है। इसमें खांडसारी चीनी पर बिक्री कर में छूट प्रदान की गई है जबकि सामान्य चीनी पर का का प्रावधान है। विभाग को संदेह है कि टैक्स चोरी के उद्देश्य से चीनी की तस्करी की जा रही है। हालांकि कर मुक्त और कर चुकाई चीनी के मामले को लेकर विभाग के अफसर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। इधर, बिक्री कर विभाग के सहायक आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले कुछ कहा जा सकेगा। इधर, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी हाल नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारी बेवजह व्यापारियों को परेशान करेंगे तो उनके खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें