फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वृद्धा विधवा ने बेटों और पुत्रवधू पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। जहां एक ओर देश में मदर्स डे मनाया जा रहा है। बच्चे अपनी मां को उपहार के साथ उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एक वृद्धा मां अपने बेटों व पुत्रवधू के खिलाफ कार्रवाई गुहार लगा रही है। पीड़िता ने एसडीएम कार्यालय में पत्र सौंपकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोहल्ला महेशपुरा निवासी भूरी (70) पत्नी स्व. नन्हे सिंह ने बीते दिनों एसडीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसके दो बेटे व एक पुत्रवधू उसको आए दिन परेशान करते हैं। उसको खाने-पीने के लिए कुछ भी नहीं देते हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी सारी जमापूंजी बेटों ने आपस में बांट ली है। बेटा व पुत्रवधू अब उसे उसके ही घर से निकालना चाहते हैं जबकि सरकारी अभिलेखों में मकान उसके नाम पर दर्ज है। वृद्धा विधवा का आरोप है कि बेटे उसके साथ अभद्रता करते हैं और मारपीट करते हैं। परेशान होकर कई बार बांसफोड़ान पुलिस चौकी में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वृद्धा भूरी ने बताया कि मजबूरन उन्होंने इंसाफ के लिए उपजिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित वृद्धा की मांग है कि उसके मकान से उसके बेटों व पुत्रवधू को निकाला जाए। उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि वृद्धा के शिकायती पत्र को संज्ञान में लेकर वृद्धा के बेटों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें