फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला लोक अदालत में आठ मामले दर्ज

Fri, 29 Jul 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
सितारगंज में हुई महिला लोक अदालत में अपनी समस्याएं रखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित लोक अदालत में घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न के आठ मामले दर्ज किए गए। तहसीलदार, बीडीओ व पुलिस अफसरों ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। आयोग की सदस्य जया जोशी ने कहा कि लोक अदालत में दर्ज मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण होगा। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है।
विज्ञापन



  बृहस्पतिवार को मंडी समिति कार्यालय में राज्य महिला आयोग की सदस्य जया जोशी की अध्यक्षता में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें खटीमा व सितारगंज ब्लाक क्षेत्र से महिलाओं ने पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराई। लोक अदालत में सदस्य जया जोशी, तहसीलदार आरसी गौतम, बीडीओ मीना मैनाली ने घरेलू हिंसा व महिला उत्पीड़न के आठ मामलों की सुनवाई कर उन्हें दर्ज किया। जया जोशी ने पीड़ित महिलाओं को जल्द से जल्द मामलों के निदान का भरोसा दिलाया।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों व पुलिस को अदालत में दर्ज मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए। तहसीलदार गौतम ने प्रमाण पत्र बनाने संबंधी एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जोशी ने बताया कि लोक अदालत में अधिकांश मामले सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा व यूपी के पीलीभीत जिले से आए हैं। वहां पर बाल विकास परियोजना की मुख्य सेविका उमा पवार, शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज केजी मठपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें