फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तहसील क्षेत्र में बाढ़ से निपटने के लिए आठ चौकियां की गई स्थापित

Tue, 01 Jul 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। प्रशासन ने तहसील क्षेत्र में तीन प्रमुख नदियों में मानसून के दौरान आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए आठ बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं। इसमें से दो चौकी को अतिसंवेदनशील घोषित किया है।
विज्ञापन

मानसून के दौरान प्रत्येक वर्ष ढेला नदी, कोसी नदी व अर्जुन नाला में बाढ़ आने पर इससे सटे कई गांव के लोग प्रभावित होते हैं। इन नदियों में जलस्तर पर नजर रखने और बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए तहसील क्षेत्र में आठ बाढ़ चौकियों को स्थापित किया गया है।
तहसीलदार पंकज चंदौला ने बताया कि सभी बाढ़ चौकियों में 49 कर्मचारियों की तैनाती के साथ कोतवाली काशीपुर, कुंडा थाना व आईटीआई थाना पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें