फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रक की टक्कर से कंपनी के मैनेजर की मौत, पत्नी और बेटा बाल-बाल बचे

Wed, 22 Apr 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सड़क किनारे कार खड़ी करके स्टेपनी को कार में रखते समय तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई गनीमत ये रही कि कार चालक की पत्नी और बेटा सकुशल बच गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर के ग्राम फलौदा निवासी नितिन त्यागी (41) पुत्र अशोक त्यागी सितारगंज स्थित एक फार्मा कंपनी में मैनेजर थे। मंगलवार को वह घर से सितारगंज ड्यूटी जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी दीप्ति व 11 वर्षीय बेटा भी था। बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर पट्टी हाईवे पर उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया।
उन्होंने कार को सड़क किनारे खड़ी करके पहिया बदला और पंक्चर टायर कार में रखने लगे। उनकी पत्नी व बेटा पास में खड़े हो गए। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल नितिन त्यागी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय पहुंचे मृतक के चचेरे भाई अभिषेक त्यागी ने बताया कि वह रुद्रपुर में नौकरी करते हैं। सूचना मिलने पर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि नितिन त्यागी बीते शनिवार को घर आए थे और आज वापस ड्यूटी पर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मुजफ्फरनगर परिजनों को दे दी गई है। परिजन रात तक काशीपुर पहुंच जाएंगे।



कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
खटीमा। कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मंगलवार को सैजना निवासी प्रदीप सिंह राणा (30) पुत्र नवल किशोर राणा बाइक से आ रहा था। सितारगंज मार्ग पर पीछे से आ रही कार के चालक ने उसे टक्कर मार दी।
खटीमा उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के दौरान युवक के सिर पर गंभीर चोट को देखते हुए डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि प्रदीप खेतीबाड़ी करता था। वह तीन भाइयो में सबसे छोटा था। वह अपने पीछे बूढ़ी मां, पत्नी और चार वर्षीय पुत्र को छोड़ गया। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

दिनेशपुर के व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत
रुद्रपुर। दिनेशपुर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नेताजीनगर दिनेशपुर निवासी बसंत बल्लभ पांडे (54) पुत्र देवी दत्त पांडे अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। उनका एक बेटा आर्मी में है। बताया जा रहा है कि शनिवार को खाना खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। संवाद

रोड किनारे बेहोश मिला वृद्ध, सीएचसी में दम तोड़ा
किच्छा। हल्द्वानी रोड स्थित एक पेड़ के नीचे मंगलवार को बेहोश पड़े एक वृद्व को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र 60 वर्ष के आसपास होने का अनुमान है। उसके हाथ पर हिंदी में राजा गुदा हुआ है। मृतक ने नीले रंग को लोअर पहन रखा है। संवाद
रेलवे स्टेशन के पास मिली अज्ञात बुजुर्ग महिला
काशीपुर। रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात बुजुर्ग महिला बेहोश अवस्था में मिली। उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। मंगलवार की दोपहर एक बुजुर्ग महिला स्टेशन के पास बेहोश अवस्था में मिली। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उन्हें एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। उनकी उम्र करीब 70 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वह ग्राम हसनपुर संभल यूपी की रहने वाली बताई जा रही है। कमजोरी की समस्या बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें