फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खाकी पर पथराव करने वाले आठ आरोपी पुलिस की रडार पर

Tue, 03 Mar 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुठभेड़ में स्मैक तस्कर नाजिम के गिरफ्तार होने के बाद फरार आठ आरोपी पुलिस की रडार पर हैं। संभावित जगहों पर उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

एक फरवरी को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) सुभाष कालोनी स्थित कल्लू के घर स्मैक की तस्करी की सूचना पर पहुंची थी। जहां पर पुलिस टीम पर पथराव हुआ था। इस दौरान हेड कांस्टेबल भुवन पांडे घायल हो गए थे। पुलिस ने तब 64 ग्राम स्मैक के साथ हसीना पत्नी इलियास को गिरफ्तार किया था। उसके देवर नाजिम उर्फ नदीम, शाहरुख, इरशाद उर्फ दाऊद उर्फ शद्दा, सूरज, अनमोल, अफसाना, फिजा, रोशनी, फरहाना पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी। उनकी गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने गैर जमानती वारंट ले लिया था।
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस ने आरोपियों को शरण देने वाले रामपुर के थाना अजीमनगर के रतनपुरा निवासी फरजनद अली उर्फ नन्हे को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक दिन पहले पुलिस नाजिम को पकड़ चुकी है। अब फरार अन्य आठ की तलाश जारी है। सीओ प्रशांत कुमार का कहना है कि पुलिस जल्द अरोपियों को पकड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें