फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले मिलकर ईद की मुबाकरबाद दी

Tue, 27 Jun 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
विज्ञापन
ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रुद्रपुर। महीनेभर तक रोजे रखने के बाद तोहफे के रूप में मिली ईद की खुशी लोगों ने प्रेम से मनाई। ईद से पहले सैकड़ों लोगों ने गरीबों को दान स्वरूप सदका ए फितर अदा किया। इसमें गरीब लोगों को ईद की खुशी मनाने के लिए रुपये दिए गए। ईद की सुबह से ही शहर में ईद की रौनक रही। जहां बच्चों के चेहरे पर  ईद पर नए कपड़े पहनने की खुशी थी, वहीं बड़ों के चेहरे पर महीने भर दिनभर भूखे प्यासे रहकर रखे रोजे के बाद इनाम के तौर पर मिली ईद की खुशी की चमक थी।
विज्ञापन


सुबह खेड़ा स्थित शहर की ईदगाह में जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना इमामुद्दीन ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने रमजान की तरह ही अन्य महीनों में भी पाक जिंदगी गुजारने की अपील की। नमाज के बाद लोगों ने दिलों की कड़वाहट को भुलाकर एक-दूसरे के गले लग कर ईद की मुबारक बाद दी। ईद की नमाज के बाद मीठी सिवइयां खाने का सिलसिला शुरू हो गया।

शाम तक अपने अजीजों, पड़ोसियों के यहां दावत में जाने का सिलसिला जारी था। मस्जिद इमाम ने लोगों से समाज में गरीबों की मदद करते रहने की अपील की। पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, मीना शर्मा, सुशील गाबा, ललित मिगलानी, अनिल शर्मा, जाहिद रजा रिजवी, डा. शाहखान राजशाही, बाबू अहमद मंसूरी, नदीम खान, साबिर अहमद, खलीक बेग, बाबू खां, वहीद खां, उमर सलमानी, कमर खां, अमीर हुसैन, अरशद खां आदि थे।
विज्ञापन


गदरपुर। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया। मुस्लिम समाज के लोगों को हिंदू, सिख आदि समुदाय से जुड़े लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। विभिन्न राजनीतिक, व्यापारिक, सामाजिक संगठनों द्वारा भी ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी और आपसी भाईचारे एवं कौमी एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

राजकीय इंटर कॉलेज के सामने स्थित ईदगाह में हजारों लोगों को जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना जाने आलम ने नमाज अदा कराई। इस दौरान विभिन्न संगठनोें के लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी पुलिस दल के साथ एवं खुफिया विभाग के कर्मचारी, अधिकारी व्यवस्था का जायजा लेते रहे। वहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता सदस्य राजेंद्र पाल सिंह राजू, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, डॉ. टीके मालाकार, हरभजन सिंह सैनी, शैलेंद्र शर्मा, रोमिल गाबा, मनोज गुंबर, खालिक प्रधान आदि थे।


किच्छा। ईद पर सोमवार को नगर की जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, कादरी मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, छोटी मस्जिद में भीड़ लगी रही। जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला, हरीश पनेरू आदि ने घर घर जाकर मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई दी। एसडीएम नरेश चंद दुर्गापाल के अलावा भारी संख्या में पुलिस नगर के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात रही। सिरौली के ग्राम प्रधान सईदुलरहमान, जीशान मलिक, अकील अहमद, सरफराज अहमद, हफीज अहमद, नजाकत खान, मिस्वाउद्दीन मलिक, आरिफ कुरैशी, मिस्वाल कुरैशी, आसिफ मलिक आदि ने भी बधाई दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें