फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम महिला के अपहरण का प्रयास

Thu, 01 Jun 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेशाम एक महिला को कुछ लोगों ने कार में डालकर अगवा करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर कार सवार फरार हो गए। महिला ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आदर्श कालोनी निवासी एक महिला के मुताबिक, बुधवार शाम वह एक अन्य महिला के साथ बाजार जा रही थी।

आरोप है कि सिटी क्लब के पीछे स्कूटर सवार एक व्यक्ति ने जबरन उसका हाथ पकड़ लिया और बदसलूकी करने लगा। इसी दौरान वहां एक कार आकर रुकी जिसमें दो लोग थे, उन्होंने स्कूटर सवार के साथ मिलकर उसे कार में डाल ले जाने प्रयास किया। शोर मचाने पर वहां कई लोग एकत्र हो गये।

लोगों को एकत्रित होता देख वे महिला को धमकी देते हुए फरार हो गये। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक महिला का उक्त लोगों के साथ पूर्व से विवाद चल रहा है। उधर, सिटी क्लब क्षेत्र में सरेशाम इस तरह से महिला को अगवा करने का मामला चर्चा में बना रहा। बता दें कि जिस स्थान से महिला को अगवा करने का प्रयास किया गया वह काफी व्यस्ततम जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें