सितारगंज अस्पताल का निरीक्षण करते वरिष्ठ औषधि नियंत्रक।-संवाद
सितारगंज। उप जिला अस्पताल सितारगंज में ब्लड बैंक स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। रविवार को वरिष्ठ औषधि नियंत्रक नीरज कुमार ने सितारगंज पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण किया।
बीते दिनों कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में ब्लड बैंक स्थापित कराने के निर्देश दिए थे। उनकी मांग पर सीएमओ के निर्देश पर वरिष्ठ औषधि नियंत्रक नीरज कुमार ने अस्पताल का निरीक्षण किया। रक्त कोष के नोडल अधिकारी के डॉ. राजेश आर्य ने पहले ही सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक को स्थापित किए जाने को लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी किया था। सीएमएस कुलदीप यादव ने बताया कि जल्दी ही अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना हो जाएगी। इससे सितारगंज और इसके आसपास के कई गांवों के साथ शक्तिफार्म के लोगों को भी आपातकालीन स्थिति में आवश्यकता होने पर रक्त मिल सकेगा।