फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: इंसान को बुलंदियों तक पहुंचा देती है शिक्षा

Wed, 19 Feb 2025 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। मदरसा अल जामियतुल गौसिया की 24वीं सालाना पैगामे हक कॉन्फ्रेंस व जश्ने दस्तारबंदी का आयोजन किया गया। कॉन्फ्रेंस की शुरुआत कुरान की तिलावत से हुई। इस दौरान उलेमाओं ने लोगों को शिक्षा और अमन व शांति का पैगाम दिया।
विज्ञापन


मौलाना फैजान रजा जमाली ने कहा की इल्म की खुशबू को कोई रोक नहीं सकता, यह हाफ़िज़ ए क़ुरान जिन्होंने अपने सीनों में कुरान को महफूज़ किया है, यह जहां जाएंगे वहां लोगों को महकाते रहेंगे। दक्षिण अफ़्रीका से पहुंचे मुफ्ती अफजलुल कादरी ने कहा कि शिक्षा इंसान को बुलंदियों पर पहुंचा देती है, इसलिए हमें हर हाल में शिक्षा हासिल करनी चाहिए।
वहां पर मौलाना इरफानुल हक कादरी, मुफ्ती फरियाद, आलम, मुफ्ती मुहाफिज रजा मिस्बाही, मौलाना रईसुद्दीन, मौलाना तारिक मिस्बाही, मुफ्ती अयाज़ अहमद मंज़री, मौलाना अमानुल हक़ का़दरी, हाफ़िज़ ज़फ़रुददीन अज़हरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें