फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा में सबसे ज्यादा खर्च कर रहा है उत्तराखंड : रावत

Wed, 16 Sep 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि उत्तराखंड शिक्षा पर सबसे ज्यादा बजट खर्च कर रहा है। खर्च का तुलनात्मक रिकार्ड दूसरे राज्यों से बेहतर है, लेकिन खर्च के बावजूद यहां के बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में ठहर नहीं पा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें शिक्षा में भी नियुक्ति बोर्ड बनाने पर चिंतन करना पड़ रहा है। शिक्षा में गुणवत्ता का मंत्र तो शिक्षकों को ही फूंकना है।
विज्ञापन

मंगलवार को एएन झा राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में राजकीय शिक्षक संघ के तृतीय प्रांतीय अधिवेशन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के संसाधन सीमित हैं। यदि उत्तराखंड को विकास की दौड़ में शामिल होना है तो खुद कमाना है। संसाधन सीमित हैं, इसलिए जितना खर्च करना है, उतना कमाना भी है।
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि बीआरपी और सीआरपी के मसले को प्रतिष्ठा का सवाल नहीं बनाएं। रमसा के शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने की तकलीफ उन्हें भी है। हालांकि डीजी को वेतन देने को कहा गया है। हकीकत है कि केंद्र सरकार से समय से पैसा नहीं मिलने की वजह से बहुत दिक्कतें आ रही हैं। एलटी से प्रवक्ता में पदोन्नति में आ रही कठिनाइयों को एक महीने में सुलझाने, माता या पिता की मृत्यु होने में अवकाश को लेकर रास्ता निकालने के साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को एक वेतनवृद्धि का लाभ दोबारा से शुरू करने पर हामी भरी। उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ की तरफ से सौंपे गए मांगपत्र को लेकर 29 और 30 सितंबर को देहरादून में वित्त मंत्री, अधिकारियों और संघ के पदाधिकारियों की बैठक की जाएगी। वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश ने शिक्षक संघ के ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर सिलसिलेवार बात रखी और कहा कि मांगें वही रखी जाएं, जिसका वैज्ञानिक तर्क हो। अगर संघ राजी हो तो रमसा के शिक्षकों को रिक्तियों में एडजस्ट किया जा सकता है। प्रांतीय अध्यक्ष सरदार करनैल सिंह और प्रांतीय महामंत्री रेनू शर्मा ने मांगें सीएम के समक्ष रखीं। इससे पहले स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी और बिलासपुर विधायक संजय कपूर, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, हरीश बावरा, साहब सिंह विर्क, महानगर अध्यक्ष हिमांशु गाबा, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, डीएम डॉ. पंकज पांडेय, एसएसपी नीलेश आनंद भरणे, नवेंदु मठपाल, सौरभ बेहड़, गुलाब सिंह सिरोही, राम सिंह, विनय थपलियाल, सोहन मेहता, मुकेश बहुगुणा, कमल किशोर डिमरी, रवि बगौटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें