फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आरटीई के तहत चार से फिर होंगे आवेदन

Tue, 18 Feb 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों में प्रवेश दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। चार से 25 मार्च तक छात्रों की ओर से ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कुल 775 विद्यालय पंजीकृत हैं। इन विद्यालयों में 29,196 कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं का प्रवेश किया गया। नए वित्तीय वर्ष के लिए एक बार फिर प्रक्रिया शुरू हो गई है। सबसे पहले पोर्टल पर अभी तक आरटीई के तहत पंजीकृत स्कूलों की ओर से अपना अपडेशन किया जाएगा। वहीं नए स्कूल अपना रजिस्ट्रेशन भी करेंगे।
13 से 25 फरवरी तक यह किया जाएगा। इसके बाद बीईओ कार्यालय स्तर से पंजीकृत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों की गणना आदि होगी। इसके बाद चार से 25 मार्च तक पात्र छात्र-छात्रा ऑनलाइन आवेदन करेंगे। पांच अप्रैल को लाॅटरी प्रकिया होगी। सीईओ केएस रावत ने बताया कि आरटीई के तहत पंजीकृत स्कूलों के अपडेशन और नए विद्यालयों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद छात्र आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें