काशीपुर। चुनावी रंजिश के चलते दो पक्ष के बीच मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद हुई है।
नगर निगम क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा में वार्ड पार्षद के चुनाव को लेकर दो पक्ष के बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस टीम ने नामजद अभियुक्त अभिषेक कुमार वर्धन, रूपकिशोर और राजेन्द्र कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अभियुक्त रूप किशोर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों को न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।