काशीपुर। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए विभागीय अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। 5880 छात्र-छात्राएं परीक्षाएं देंगे।
21 फरवरी से 13 मार्च तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होनी है। इसके लिए सीएमओ ने अपने अधीनस्थों को तैयारियों में जुटने के लिए कहा था। प्रभारी बीईओ धीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि कक्ष निरीक्षक और छात्र-छात्राओं को मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण नहीं ले जा सकेंगे। केंद्र के पास धारा 144 लागू रहेगी। बताया कि हाईस्कूल में 3158 और इंटरमीडिएट में 2722 छात्र-छात्राएं बोर्ड की परीक्षाएं देंगे। इसके लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं। संवाद