फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डेढ़ महीने बाद राधेहरि कॉलेज में मूल्यांकन कार्य संपन्न

Tue, 18 Feb 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। स्नातक-स्नातकोत्तर की परीक्षाओं के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी संपन्न हो गया है। शीघ्र ही परिणाम घोषित होने पर छात्र-छात्राओं को अंकतालिकाएं वितरित होने लगेंगी।
विज्ञापन

दो दिसंबर से राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर और एमए, एमकॉम, एमएससी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हुई थीं। 15 जनवरी को परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। एक जनवरी से महाविद्यालय में मूल्यांकन कार्य भी शुरू हो गया था। तीन बार में कॉलेज को कई स्थानों से करीब 36 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांच के लिए पहुंचीं। पहली बार में 10 हजार उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी थीं। प्राध्यापक परीक्षा ड्यूटी के बाद उत्तर पुस्तिकाएं जांचने में लगे रहे। साथ ही चुनाव प्रक्रिया, ओएमआर सीट भरने, सीट के तीन टुकड़े फाड़कर अलग-अलग करके संबंधित स्थानों को भेजने के कारण समय अधिक लगा। इससे पहले यह ओएमआर सीट भरनी नहीं होती थी। परीक्षा प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्र कुशवाहा ने बताया कि एक जनवरी से मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ था। तीन बार में करीब 36000 उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए पहुंचीं थीं। सोमवार को मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें