फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटकों ने रोक दी व्हीलचेयर क्रिकेट एशिया कप की राह

Thu, 02 May 2019 12:21 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
cricket shimla
विज्ञापन

नेपाल की राजधानी काठमांडू में भूकंप के झटके, बारिश और तूफान आने के कारण व्हीलचेयर क्रिकेट एशिया कप 2019 को स्थगित कर दिया गया है। एशिया कप मैच एक मई से पांच मई को होना था लेकिन अब 15 से 18 मई को होगा।  

विज्ञापन

काठमांडू के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में आयोजित होने वाले एशिया कप 2019 में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के बीच टी-20 मुकाबला होना है।

प्रतियोगिता में इस बार पाकिस्तान की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम को भी खेलने का मौका दिया है। भारत की टीम में उत्तराखंड, चेन्नई, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के दिव्यांग खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। भारत की टीम में कप्तानी महाराष्ट्र निवासी रमेश सरतापे करेंगे। इधर, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल फॉर द फिजिक्ली चैलेंज के वाइस चेयरमैन हारून रशीद ने कहा कि नेपाल में भूकंप के झटके और बारिश आने के कारण व्हीलचेयर क्रिकेट एशिया कप 2019 को स्थगित कर दिया है। अब मैच 15 से 18 मई को आयोजित होंगे।
विज्ञापन

  
इनसेट
राजेंद्र दिखाएंगे अब नेपाल में दम 
प्रदेश से सिर्फ उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान पिथौरागढ़ निवासी राजेंद्र सिंह धामी को ही टीम में शामिल किया है। डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसाइटी ने राजेंद्र का चयन पूर्व में खेली गई प्रतियोगिताओं के प्रदर्शन को देखते हुए किया है।
--
इतिहास में भारत के नाम दर्ज है पहले एशिया कप का रिकार्ड
- इस बार चार देशों में होगा मुकाबला, भारत से खराब रिश्तों पर नहीं खेल पाया था पाकिस्तान 
चयन राजपूत 
रुद्रपुर। चार वर्ष पहले खेले गए एशिया कप की जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज है। दिव्यांग खिलाड़ियों के एशिया कप 2015 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत ने अफगानिस्तान की टीम को तीन विकेट से शिकस्त दी थी। उस दौरान एशिया के चार देशों की टीमों ने हिस्सा लिया था। भारत से रिश्ते खराब होने की वजह से पाकिस्तान की टीम को भारत नहीं बुलाया गया। इस बार पाकिस्तान की टीम भी नेपाल में खेलेगी। इससे एशिया कप का मुकाबला और भी रोचक रहेगा।
क्रिकेट मैच की तर्ज पर दिव्यांगों के लिए भी क्रिकेट खेलने पर पहली बार साल 2015 में एशिया कप के लिए स्टैंडिंग क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत की गई। आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित फाइनल मैच में भारत के दिव्यांग खिलाड़ियों ने एशिया कप अपने नाम किया। एशिया कप 2015 भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया था। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भारतीय टीम के निशांत उपाध्याय को मिला था। एशिया कप के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब अफगानिस्तान के अशरफ को और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब भी अफगानिस्तान की टीम के गेंदबाज शिरीर आगा को मिला था। 
इस साल क्रिकेट एशिया कप-2019 नेपाल के काठमांडू में आयोजित होने जा रही है, जिसमें पाकिस्तान की टीम भी हिस्सा लेगी। लेकिन इस बार श्रीलंका इस एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर रहेगी।

पिछले एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत से बिगड़े रिश्ते होने की वजह से पाकिस्तान की टीम को खेलने का मौका नहीं मिला था। चार देशों की टीमें खेली थीं। भारत ने एशिया कप जीत कर इतिहास रचा था। यह मैच स्टैंडिंग पोजीशन में खेले गए थे। लेकिन इस बार व्हीलचेयर पर खिलाड़ी गेंदबाजी और बल्लेबाजी करेंगे। नेपाल देश को मेजबानी मिलने से इस बार पाकिस्तान की टीम भी व्हीलचेयर क्रिकेट एशिया कप में प्रतिभाग कर रही है। 
विज्ञापन

- हारून रशीद, वाइस चेयरमैन, इंटरनेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें