काशीपुर के सरबरखेड़ा निवासी ठेकेदार निसार ने बताया यह कोई पहली घटना नहीं है। लगभग ढाई-तीन साल पहले भी खत्री कमीशन एजेंट के स्वामी विरेंद्र खत्री के बेटे मोहित खत्री ने काम को लेकर गांव में पहुंचकर विवाद किया था
काशीपुर के सरबरखेड़ा निवासी ठेकेदार निसार ने बताया यह कोई पहली घटना नहीं है। लगभग ढाई-तीन साल पहले भी खत्री कमीशन एजेंट के स्वामी विरेंद्र खत्री के बेटे मोहित खत्री ने काम को लेकर गांव में पहुंचकर विवाद किया था। तब भी आरोपी ने तमंचा निकाल लिया था। तब ठेकेदार निसार के समझाने पर मामला शांत कराया था। पल्लेदारों ने आरोप लगाया कि आरोपी मोहित समय-समय पर पल्लेदारों को इसी तरह गोली मारने की धमकी देता रहता है।
नवीन अनाज मंडी में हो रही है धान की आवक
विज्ञापन
नवीन अनाज मंडी में वर्तमान में धान की आवक हो रही है। जहां ग्राम सरबरखेड़ा निवासी ठेकेदार निसार अहमद का ठेका है। ठेकेदार के पास अधिकांश पल्लेदार ग्राम सरबरखेड़ा के हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी पल्लेदार किसानों द्वारा लाए जा रहे धान की आढ़तियों के पास ढुलाई कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर लगभग तीन बजे अन्य पल्लेदारों के साथ सरवरखेड़ा निवासी मोहम्मद नसीम व नजाकत भी खत्री कमीशन एजेंट की आढ़त पर धान की ढुलाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि खत्री कमीशन एजेंट के स्वामी विरेंद्र खत्री के बेटे मोहित खत्री ने जब दोनों पल्लेदारों को बैठे हुए देखा तो वह उनसे काम करने को लेकर गाली-गलौच करने लगा। पल्लेदारों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि वह गोली मार देगा। इतना सुनते ही पल्लेदार आक्रोशित हो गए। पल्लेदारों का गुस्सा देखकर मोहित खत्री ने तैश में आकर कमर में लगे लाइसेंसी तमंचा को निकाला और पल्लेदारों पर फायर झोंक दिया।
आढ़ती विरेंद्र खत्री के बेटे मोहित खत्री ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी है। आरोपी का रिवाल्वर लाइसेंस निरस्त करने की पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।