फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहा शिक्षक बर्खास्त

Sun, 28 Aug 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करने वाले शिक्षकों के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। शक्तिफार्म के एक प्राइमरी स्कूल के सहायक अध्यापक का हाईस्कूल प्रमाण पत्र फर्जी मिला है। विभाग ने उसे तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया। इधर, बर्खास्त सहायक अध्यापक ने मामले में हाईकोर्ट की शरण लेने की बात कही है।
विज्ञापन



2014 में गोविंदनगर ग्रामसभा के पाड़ागांव निवासी रमेश कुमार मंडल की ग्रामसभा के ही सुभाषनगर राजकीय प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती हुई थी। दिसंबर 2015 में शिक्षा विभाग द्वारा रमेश के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की गई। जांच में हाईस्कूल का प्रमाण पत्र फर्जी निकला।

जिस पर गत जनवरी में उसे निलंबित कर दिया गया। उप शिक्षाधिकारी सुषमा गौरव ने बताया कि मथुरा की वृंदावन यूनीवर्सिटी से अधिकारी परीक्षा होती थी। वर्ष 2003 में रमेश ने हाईस्कूल की परीक्षा पास होना बताया है। यूनीवर्सिटी को फेक मानते हुए 2003 में ही वृंदावन यूनीवर्सिटी की मान्यता रद्द कर दी गई थी। जिस कारण रमेश का हाईस्कूल प्रमाण पत्र फर्जी माना गया और जनवरी में उसे निलंबित कर दिया था। जिसके बाद से मामले की जांच चल रही थी।
विज्ञापन


शनिवार को एबीईओ गौरव ने बताया कि जिला शिक्षाधिकारी के निर्देशानुसार रमेश कुमार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। दूसरी तरफ बर्खास्त सहायक अध्यापक रमेश कुमार मंडल ने विभाग के फैसले को गलत बताया है। कहा कि हाईस्कूल पास करने के सभी साक्ष्य हैं। उन पर बर्खास्तगी की कार्रवाई गलत हुई है। इस मामले में न्याय के लिए शीघ्र ही हाईकोर्ट में अपील दायर करेंगे।


 सितारगंज ब्लाक में पिछले डेढ़ वर्ष के भीतर फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी करने वाले चार शिक्षक बर्खास्त हो चुके हैं। बीटीसी के फर्जी प्रमाण पत्र पर वर्षों से नौकरी करने वाले शिक्षक सुधीर कुमार, नरेश कुमार व कृष्ण पाल बर्खास्त हो चुके हैं। शनिवार को शक्तिफार्म पाड़ागांव के रहने वाले सहायक अध्यापक रमेश कुमार मंडल को बर्खास्त कर दिया गया। ब्यूरो

 हाईस्कूल के फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने वाले बर्खास्त सहायक अध्यापक के खिलाफ खंड शिक्षाधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी गोपाल राम आर्य ने तहरीर देकर शक्तिफार्म के सुभाषनगर प्राइमरी स्कूल में तैनात रहे सहायक अध्यापक पर हाईस्कूल के फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने का आरोप लगाया है। बीईओ की तहरीर पर आरोपी सहायक अध्यापक के खिलाफ धोखाधड़ी के जुर्म में आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें