सितारगंज नगर पालिका सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष अजय राजौर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की उपेक्षा न की जाए। सरकार की योजनाओं से जोड़कर उनका विकास किया जाए। उन्होंने ईओ सरिता राणा को पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का सप्ताह भर के भीतर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए।
शनिवार को पालिका सभागार में आयोग के उपाध्यक्ष राजौर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने सफाई कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों का भुगतान करने को कहा। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने राजौर का जोरदार स्वागत किया। वहां तहसीलदार परमेश्वरी लाल गंगवार, ईओ सरिता राणा, चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या, बीईओ सुषमा गौरव, एसएसआई सुधाकर जोशी, पूर्ति निरीक्षक केके बिष्ट, जगजीत सिंह, अविनाश वाल्मीकि, विनय वाल्मीकि आदि थे।