फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा लूटा, पार्ट्स निकाले और जला दिया

Tue, 03 Nov 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आठ दिन पूर्व तमंचे के बल पर चालक से हुई ई-रिक्शा लूट का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने घटना में शामिल एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों से दो तमंचे, दो कारतूस बरामद होने के साथ ही निशानदेही पर जला हुआ ई-रिक्शा और पार्ट्स भी बरामद कर लिए हैं। एसएसपी ने लूट का खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

सोमवार को एसएसपी कार्यालय में एसएसपी केवल खुराना ने लूट का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 25 अक्तूबर को दक्ष बागवाड़ा रोड पर तमंचा दिखाकर बदमाशों ने ई-रिक्शा लूट लिया था। मुखबिर की सूचना पर ट्रांजिट कैंप पुलिस की टीम ने सोमवार सुबह मॉडल कालोनी में छापा मारकर मनीष लुभाया निवासी वार्ड नंबर 4, उसकी पत्नी पूजा, राजा और जितेंद्र शर्मा उर्फ छोटू निवासी दूधियानगर वार्ड नंबर 4 को गिरफ्तार किया। मनीष और राजा के कब्जे से 315 बोर के 2 तमंचे और 2 जिंदा कारतूस पकड़ा गया। कमरे से ई-रिक्शा की चार एक्साइड बैटरी, रिम सहित चार टायर, एक जोड़ी कमानी, एक रियल, इलेक्ट्रॉनिक मोटर, एक जोड़ी शॉकर, एक हैंडल के साथ ही उनकी निशानदेही पर शिमला बहादुर ढाल से जलाया गया ई-रिक्शा बरामद हुआ। चारों आरोपियों ने ई-रिक्शा लूटने के बाद पहले पार्ट्स निकाले और फिर उसे जला दिया। खुलासा करने वाली टीम में एसओ सुशील कुमार, एसआई जसवंत सिंह, अब्दुल मलिक, भूपेंदर सिंह, ललित मोहन, अमित यादव, पायल शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें