फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सुनो सरकार, 500 की कमाई में कैसे चुकाएं 35 हजार

Tue, 03 Oct 2023 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोड टैक्स वसूली के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन
विज्ञापन

सोमवार को विधायक कार्यालय का किया घेराव, प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया
रुद्रपुर। रोड टैक्स वसूली के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों ने विधायक कार्यालय का घेराव कर दिया। चालकों ने कहा कि टैक्स के नाम पर एआरटीओ कार्यालय में 35 हजार रुपये की मांग की जा रही है। वहीं, टैक्स जमा नहीं करने पर रविवार को 30 से 40 ई-रिक्शा एआरटीओ कार्यालय में जब्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को विधायक शिव अरोरा के कार्यालय के बाहर कई ई-रिक्शा चालक पहुंचे। उन्होंने रोड टैक्स खत्म करने समेत नो एंट्री खुलवाने के लिए नारेबाजी की। विधायक की अनुपस्थिति में भाजपा नेता राधेश शर्मा ने ई-रिक्शा चालकों की समस्या सुनीं। ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि रोजाना 500 रुपये कमाने वाले चालक कैसे 35 हजार रुपये रोड टैक्स के नाम पर भर दें। बताया कि जब ई-रिक्शा खरीदा गया था, तब किसी ने उन्हें रोड टैक्स के बारे में जानकारी नहीं दी। बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से मुख्य बाजार में भी ई-रिक्शा चलाने की इजाजत नहीं दी जाती है। आरोप लगाया कि आए दिन सीपीयू की ओर से भी उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। वहां जसवंत सिंह, सतपाल, दिलीप कुमार, जयदेव, नरेंद्र सिंह, इंद्रजीत राय, रंजीत कुमार, अमरनाथ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें