फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डायनेस्टी और शिक्षा भारती की टीमें रहीं प्रथम

Fri, 07 Nov 2025 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। भारत विकास परिषद की ओर से भारत को जानो प्रतियोगिता में 14 विद्यालयों ने कनिष्ठ वर्ग व 13 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ वर्ग में प्रतिभाग किया। शाखा अध्यक्ष नीरज वर्मा ने बताया कि लिखित परीक्षा के करीब 4500 बच्चों में से चुनकर आए इन बच्चों के मध्य पहले एलिमिनेशन राउंड से सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले पांच विद्यालयों का चयन किया गया।
विज्ञापन

भूगोल, इतिहास, धर्म एवं संस्कृति, विविध, बजर, रैपिड आदि राउंड में हुई प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ग से प्रथम द्वितीय व तृतीय विजेता घोषित किए गए।
कनिष्ठ वर्ग में डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल के दिव्यांशु बोरा व विजय देव प्रथम, हिंद पब्लिक स्कूल की निकिता चंद्रा व श्रद्धा द्वितीय, शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिया मुरारी और पार्थ नैनवाल तृतीय स्थान पर रहे।
वरिष्ठ वर्ग में शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हर्षित यादव व दिवाकर पाठक, सेंट जेवियर के विवेक वर्मा व निधि यादव द्वितीय और हिंद पब्लिक स्कूल के रक्षित गहतोड़ी व खुशबू रेखाड़ी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर हरीश जोशी, हरीश शर्मा, विवेक अग्रवाल, अमरनाथ गोयल, सोनिया सुनेजा, गीताराम बंसल, विशाल गोयल, नीरज कुमार, सुनील रैदानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें