दिनेशपुर। नगर के बॉडी बिल्डर धमेंद्र कुमार धर्मू ने मिस्टर नैनीताल में जीत के बाद अब मिस्टर यूपी चैंपियनशिप में चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।
वार्ड नंबर आठ निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ धर्मू ने यूपी के अमरोहा में आयोजित मिस्टर यूपी फ्रीडम क्लासिक बॉडी बिल्डिंग शो में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी बॉडी का जलवा दिखाकर खिताब अपने नाम किया। उसकी उपलब्धि पर उनके कोच प्रिंस बाठला, नगर पंचायत अध्यक्ष मनजीत कौर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, काबल सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश नारंग, रवि सरकार, सुभाष व्यापारी आदि ने खुशी जताई है।