फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सुल्तानपुर पट्टी में आज होगा रावण दहन

Tue, 24 Oct 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी में बनाया गया रावण का पुतला। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। नगर में वर्ष 1930 से पायते वाली श्रीराम लीला शुरू हुई थी। तब से यहां दशहरे के दूसरे दिन रावण-मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है। नगर में दुकानदारों की कमी होने के कारण सुल्तानपुर पट्टी का दशहरा मेला विजयदशमी के अगले दिन लगाया जाता है।
विज्ञापन

श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष ज्योति स्वरूप अग्रवाल ने बताया कि अधिकतम व्यापारियों और क्षेत्रवासियों को मेला दिखाने के लिए यह परंपरा निभाई जा रही है। रामलीला के संरक्षक डॉ. सुरेश सैनी ने बताया कि काशीपुर के ग्राम गंज, महुआखेड़ागंज निवासी स्वामी ईश्वर दास संन्यासी थे। उन्होंने सात साल तक रामायण का पाठ कर यहां श्रीराम लीला का मंचन शुरू कराया लेकिन उनके ग्राम महुआखेड़ा गंज में आज भी रामलीला नहीं होती।





पट्टी में ही लगता है महिलाओं का मीना बाजार
सुल्तानपुर पट्टी। दशहरा मेले के एक दिन बाद महिलाओं के लिए मीना बाजार लगाया जाता है जबकि अन्य जगह ऐसा नहीं होता। इस मेले में आकर सिर्फ महिलाएं ही खरीदारी करतीं हैं। इस मेले में पुरुषों का आना वर्जित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें