फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने के दौरान श्रमिक की हालत बिगड़ी

Sat, 17 Oct 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्खास्त दो श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर महिंद्रा सीआईई के श्रमिकों का धरना 10वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने शनिवार से फैक्ट्री में हड़ताल करने की धमकी दी है।
विज्ञापन


वहीं धरने के दौरान एक श्रमिक की हालत बिगड़ी गई और उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को श्रमिकों ने कलक्ट्रेट में मांगों को लेकर धरना दिया।

 उन्होंने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन उनकी मांगों को मानने के बजाय शोषण करने पर उतारू है। गैरकानूनी ढंग से ठेका श्रमिकों से कार्य लिया जा रहा है।

एक श्रमिक का बाएं हाथ का अंगूठा मशीन के नीचे आकर बुरी तरह से कुचल गया। इसी बीच एक श्रमिक विजेंद्र राजभर की तबियत अचानक खराब होने से श्रमिकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


 आनन-फानन में जिला अस्पताल से एंबुलेंस मंगवाकर उसे धरनास्थल से ले जाया गया। धरना देने वालों में रमेश रावत, हीरा रावत, दीपक कार्की, हेमचंद्र, चंद्रशेखर, नवनीत, चंद्रमोहन, त्रिलोचन पाठक, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें