बाजपुर मुख्य मार्ग पर डंपर की टक्कर से टूटा बिजली पोल, और पेड़।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। बेकाबू डंपर की टक्कर से एक बिजली पोल टूट गया जिससे करीब 10 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस फुटेजों के आधार पर डंपर की तलाश में जुटी है।
बुधवार देर रात 12 बजे दोराहा की ओर से आ रहे एक खाली डंपर ने सड़क किनारे सैनी फूड्स रेस्टोरेंट के सामने बिजली पोल को टक्कर मार दी जिससे पोल उखड़ कर टूट गया। पोल के पास लगा एक हरा पेड़ भी उखड़ गया। होटल के आगे रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान धमाके के साथ उस क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। चालक डंपर लेकर फरार हो गया। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने दूसरा पोल लगाकर आपूर्ति सुचारु कर दी। डंपर यूपी के स्वार रामपुर क्षेत्र का बताया गया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।