फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डंपर ने स्कूल बस को मारी टक्कर, बच्चों की चीख-पुकार मची

Sat, 17 May 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर के बन्नाखेड़ा मार्ग पर घटना के बाद हंगामा करते ग्रामीण।
विज्ञापन
बाजपुर। बन्नाखेड़ा मार्ग स्थित गांव रेंहटा में उपखनिज से भरे डंपर ने स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस चालक सहित डंपर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


श्री दशमेश स्कूल की बस शुक्रवार सुबह बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी। बन्नाखेड़ा मार्ग स्थित रेंहटा में चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर बच्चे बैठा रहा था। तभी पीछे से आए उपखनिज से डंपर ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। इससे बस में सवार बच्चों की चीख-पुकार मच गई। हादसे में गांव बन्नाखेड़ा निवासी छात्र जोरावर सिंह घायल हो गया, उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।

ग्रामीणों ने किया हंगामा
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने डंपर की घेराबंदी कर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बन्नाखेड़ा मार्ग पर खनन से भरे ओवरलोड डंपर, ट्रक सहित अन्य भारी वाहन बेकाबू होकर दौड़ रहे है। पिछले माह भी खनन वाहन ने एक स्कूली बस को टक्कर मारी थी लेकिन पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता नहीं ले रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाकर समझाकर ग्रामीणों को शांत कराया और चालक सहित डंपर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी बोले-डंपर ओवरलोड नहीं था
ग्रामीणों ने डंपर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी में जाकर मौखिक शिकायत भी की। चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा ने बताया कि डंपर चालक का चालान काटा गया है। डंपर की बॉडी से ऊपर बजरी दिख रही है लेकिन वजन में ओवरलोड नहीं था। डंपर मालिक और बस चालक में क्षतिग्रस्त बस को ठीक कराने का समझौता हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें