खटीमा के गोटिया में दुकान से उठतीं आग की लपटें।
खटीमा। गोटिया में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखे कपड़े सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
गोटिया तिराहा वार्ड नंबर छह स्थित परवेज अहमद की कपड़े की दुकान में बृहस्पतिवार दोपहर के समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। आग के आसपास की अन्य दुकानों और घरों में फैलने की आशंका से अफरातफरी मच गई।
सूचना पर अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंची और लोगों के साथ मिलकर आग को बुझाया। आग से दुकान में रखे कपड़े व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया था। कुछ लोगों ने बताया कि बिजली के झूलते तारों में हुई शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। अग्निशमन अधिकारी, सुभाष जोशी ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आग लगने की घटना के समय दुकान बंद थी। दुकान स्वामी नमाज पढ़ने गए हुए थे।