फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने स्कूल बस को मारी टक्कर 13 बच्चे समेत 15 घायल

Tue, 24 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खनन से भरे ओवर लोड डंपर ने पीछे से स्कूल बस को टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहन एक मकान के पास जाकर पलट गए। हादसे में 13 छात्र सहित 15 लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर तीन छात्रों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। आनन-फानन में  अभिभावक मौकेे पर पहुंचे। बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। आक्रोशित ग्रामीणों की पुलिस से गहमा-गहमी हो गई। तहसीलदार सुदेश चंद कोतवाल ओपी शर्मा ने मौके पर पहुंचकर मामला शंात कराया। स्कूल बस चालक की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई है।  
विज्ञापन

सोमवार सुबह पौने आठ बजे श्री दशमेश स्कूल की बस संख्या यूपी 21जी/9632 जोगीपुरा गांव से बच्चों को लेकर आ रही थी। इस बीच छोई मार्ग पर बस चालक ने बस रोकी। इसी बीच खनन से भरे डंपर संख्या यूडीडी003-1668 ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। घटना से बस में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बस के अंदर से बच्चों को बाहर निकाला। घायल दिवस कांबोज (कक्षा 7) पुत्र राजेंद्र कांबोज,  शिवानी कांबोज (कक्षा 7) पुत्री मोहन लाल, अमनदीप सिंह (कक्षा 6) पुत्र सुखदयाल सिंह, अभिषेक (कक्षा 6) पुत्र परमजीत सिंह, मोनू कांबोज (कक्षा 7) पुत्र बल्देव कांबोज, आयुष (कक्षा 6) पुत्र सुखविंदर सिंह, किरन कांबोज (कक्षा 7) पुत्री जगदीश निवासी जोगीपुर, करनदीन सिंह (कक्षा 6) पुत्र बलजिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह (कक्षा 9) पुत्र कुलविंदर सिंह,  सुखचैन सिंह (कक्षा 9) पुत्र गुरदीप सिंह,  संदीप सिंह (कक्षा 7) निवासी गोबरा, रचना पुत्री सोहन लाल सहित 13 छात्र घायल हो गए। बस चालक मुख्तार चंद, डंपर चालक रामपुर निवासी जाफिर  को भी चोटें आई हैं। घायल छात्र आयुष, सुखचैन, संदीप को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने खनन, ओवर लोड वाहनों को लेकर हंगामा किया। इस दौरान एसआई डीवी सोलंकी, एसआई अजेंद्र प्रसाद, एसआई टीसी जोशी से झड़प हो गई। डंपर चालक पुलिस की हिरासत में बताया गया है। बताते हैं कि टक्कर इतनी भीषण थी कि जिस मकान के पास हादसा हुआ मकान के अंदर लोगों में भी चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें