फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 हेक्टेयर में धान की खेती के नुकसान की आशंका

Sun, 24 Sep 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
बारिश से खेत में गिरी धान की फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारी बारिश के चलते जिले भर में किसानों की धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। जगह-जगह खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन में गिरने के साथ ही पानी भर गया है। कृषि विभाग प्रारंभिक रूप से जिले भर में महज 250 हेक्टेयर में नुकसान होने का अनुमान लगा रहा है। विभाग के कर्मचारियों के अलावा बीमा कंपनी भी नुकसान का सर्वे कर रही है।  
विज्ञापन


मौसम में बदलाव के साथ ही शुक्रवार को हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। जगह-जगह खेतों में खड़ी फसल जमीन में गिर गई। मौसम के बदल रहे रुख ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान विक्रमजीत कहते हैं कि बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। जगह-जगह धान जमीन पर पड़ा है और खेतों में पानी भरा है। चावल काला पढ़ रहा है और इससे चावल की गुणवत्ता खराब होगी। 

किसानों ने दावा किया कि जिले में 30 फीसदी से अधिक फसल को नुकसान पहुंचा है। इधर, मुख्य कृषि अधिकारी अभय सक्सेना ने बताया कि जिले में 1 लाख 2 हजार हेक्टेयर में धान उगाया गया है। इसमें 250 हेक्टेयर में बारिश से धान को क्षति पहुंची है। तहसीलवार कर्मचारियों से नुक्सान का सर्वे कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


सोमवार को अधिकारियों ने नुकसान की सर्वे रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने को कहा है। बीमा कंपनी भी अपने स्तर से सर्वे कार्य कर रही है। बताया कि धान की फसल को देखते हुए बारिश नुकसानदायक है। खेतों में ज्यादा दिन तक पानी भरा रहना भी फसल के लिए हानिकारक होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें