फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नशे में धुत नाबालिग ने टायर निकलने के बाद रिम से दौड़ाई कार

Wed, 13 Nov 2024 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। नशे में धुत नाबालिग कार चालक ने सोमवार रात दूसरी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी कार का अगला टायर फटकर निकल गया। चालक इतना नशे में था कि वह कार को रिम में ही दौड़ाता रहा। इस दौरान बाजार क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। हादसे में चार लोग चोटिल हो गए। इसके बाद लोगों ने कार को घेर लिया। कार से निकले दोनों नाबालिगों का पुलिस एक्ट में चालान करने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रात 11 बजे पीलीभीत रोड से मुख्य चौक होता एक चालक कार को रिम के साथ दौड़ा हुआ जा रहा था। रिम की रगड़ से सड़क पर चिंगारी निकल रही थी। चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने कार नहीं रोकी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बाइक से ही कार का पीछा किया। कृष्णा टाॅकीज के पास कार रुक गई जिस पर एकत्रित लोगों ने कार को घेर लिया। उन्होंने कार के अंदर देखा तो उसमें दो नाबालिग नशे में धुत मिले। पुलिस दोनों नाबालिगों को लेकर कोतवाली पहुंचीं। एसएसआई विनोद जोशी ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली। दोनों नाबालिगों का पुलिस एक्ट में चालान करने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें