फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नशे में धुत कार चालक ने स्कूटी व बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 04 Feb 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। किच्छा हाईवे पर नशे में धुत कार चालक ने एक बाइक और एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवारी युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। मंगलवार को गांव कठंगरी निवासी काजिम मलिक (28) पुत्र इरसाद स्कूटी से सितारगंज ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी सितारगंज की ओर से आई एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सितारगंज की ओर से एक कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी। इससे वह अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खंती में जा गिरी। इसके बाद वह अनियंत्रित होकर स्कूटी से जा टकराई कराई। हादसे में बाइक सवार नयागांव निवासी उवैश (22) और शोएब (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जबकि, स्कूटी सवार काजिम की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवकों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल सितारगंज में भर्ती कराया गया।
वहीं, स्कूटी सवार युवक को उसके परिजन घर ले गए। मृतक काजिम सितारगंज स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। मंगलवार को वह ड्यूटी पर जाने के लिए स्कूटी लेकर घर से निकल ही था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें