फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: किराने की दुकान की आड़ में कर रहा था 'नशे' का कारोबार, हजारों नशीली गोलियों और कैप्सूल के साथ धरा

Wed, 22 Feb 2023 05:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)

सार

सोमवार देर रात कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम बिंदुखेड़ा में गश्त कर रही थी। इस दौरान बिंदुखेड़ा में किराने की दुकान के पास खड़े युवक पुलिस को देखकर खेतों की ओर से भाग गए।
विज्ञापन
नशे की दवा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने 4590 नशीली गोलियों और कैप्सूल की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराने की दुकान की आड़ में नशीली दवाएं बेचने का काम कर रहा था। आरोपी बाजपुर के एक मेडिकल स्टोर से नशीली गोलियां लाकर युवाओं को बेचता था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को सीओ कार्यालय में एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि सोमवार देर रात कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम बिंदुखेड़ा में गश्त कर रही थी। इस दौरान बिंदुखेड़ा में किराने की दुकान के पास खड़े युवक पुलिस को देखकर खेतों की ओर से भाग गए। पुलिस ने दुकान स्वामी जगजीत सिंह उर्फ जग्गू निवासी बिंदुखेड़ा को पकड़ लिया। जगजीत ने बताया कि भागने वाले युवक उससे नशीली कैप्सूल और गोलियां खरीदने आए थे। पुलिस ने उसकी जेब और दुकान से 3630 प्रतिबंधित कैप्सूल और 960 गोलियां बरामद कीं।

जगजीत के अनुसार उसने नशीली दवाएं तारा मेडिकल स्टोर बरहैनी चौराहा बाजपुर के मालिक तारा सिंह यादव से छह दिन पहले खरीदी थी। एसपी क्राइम ने बताया कि बीते 17 फरवरी को बाजपुर में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तारा मेडिकल स्टोर में छापा मारकर नशीले कैप्सूल की खेप बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया लेकिन मेडिकल स्टोर मालिक तारा सिंह मौके पर नहीं मिला था। इस मामले में जगजीत के साथ ही तारा सिंह यादव के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें