खटीमा के एक होटल में कोर आफ सिग्नल के पूर्व सैनिक स्थापना दिवस मनाते हुए।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। कोर ऑफ सिगनल्स के पूर्व सैनिकों ने 108वीं वर्षगांठ पर पुराने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर खटीमा, चकरपुर, बनबसा एवं टनकपुर के पूर्व सैनिक सपरिवार कार्यक्रम में शामिल हुए।
एक होटल में संगठन अध्यक्ष आरएस रौतेला की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने कोर ऑफ सिगनल्स के संचार तंत्रों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संचार तंत्र को अधिक मजबूत करने की जरूरत है ताकि पुलवामा जैसे हमले फिर न हों। संचालन राजू भंडारी ने किया। वहां पर कैप्टन हरीश चंद्र भट्ट, कैप्टन लक्ष्मी दत्त जोशी, सूबेदार मेजर तारा दत्त तिवारी, सूबेदार मेजर अमर सिंह अधिकारी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, नवीन चंद्र कापड़ी, दान सिंह सामंत, भुवन चंद्र कापड़ी, ऊर्बा दत्त, नारायण दत्त पांडेय, महिपाल सिंह, ममता कापड़ी, रेनू भंडारी, शंकुतला रौतेला आदि थे।